संसाधन

प्रकतिक संसाधन: ग्राम पंचायत में करीब पाँच तलाब और जंगल आदि है| जिनसे ग्राम के लोग अपने पशुओं को पानी पिलाते है और उन्हे नहलते भी है और धोबी लोग लोगों के कपड़े भी इन्ही तालाबों में धोते है|

व्यक्तिगत संसाधन: ग्राम पंचायत के अंदर आने वाले सभी गाँव में हॅंडपंप तथा कुछ गाँव में कुँए भी हैं| जिनसे गाँव के लोग पीने का पानी भरते है और कपड़े इतियदि भी साफ करते है|

सांस्कृतिक संसाधन: ग्राम पंचायत के द्वारा गाँवों में सभी प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम कराए जाते है जैसे रामलीला, होली मिलन समारोह, ईद मिलन समारोह एवं अन्य इसी तरह के कार्यक्रम किए जाते है| एवं पंचायत के द्वारा ग़रीब लोगों की शादी आदि का भी प्रबंध किया जाता है| इस शादी का सारा खर्च ग्राम पंचायत वहान करती है|

मानव संसाधन: ग्राम पंचायत में 60 प्रतिशत लोगों के पास खेती है और 20 प्रतिशत लोग नौकरी करते है जिन लोगों के पास खेती नही है वे लोग दूसरों की खेती करते है और कुछ लोग नौकरी, मज़दूरी करके अपना और अपने घर का भारण पोषण करते है कुछ लोग सब्जी, फल, दुकान, आदि के छोटे व्यपार करते है|

आने जाने के संसाधन: एक जगह से दूसरी जगह जाने आने के लिए सरकारी, प्राइवेट बसें, प्राइवेट गाड़ियाँ, ट्रेन, एवं लोगो के पास अपने साधन भी है| यहाँ पर आने-जाने के लिए प्रदेश की सभी जगह से बस, ट्रेन, एवं व्यक्तिगत साधन मिलते है|